Home ग्रह नक्षत्र Supermoon 2019 : साल 2019 में दिखेंगे लगातार तीन पूर्णिमा पर सुपरमून

Supermoon 2019 : साल 2019 में दिखेंगे लगातार तीन पूर्णिमा पर सुपरमून

402
0
SHARE
Facebook
Twitter

Supermoon 2019 : साल 2019 में दिखेंगे लगातार तीन पूर्णिमा पर सुपरमून

supermoon, super moon, supermonn 2019, super moon in 2019, three super moon, सुपरमून, खगोलीय घटना, supermoon 2019 dates in hindi, astronomical events 2019, lunar eclipse

Supermoon 2019: साल 2019 में आने वाली तीन पूर्णिमा में लगातार तीन सुपरमून देखने को मिलेंगे| जनवरी से मार्च तक तीन पूर्णिमा पड़ेंगी| इनमें आपको सुपरमून देखने को मिलेगा| साल 2019 अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए बहुत ही खास होने वाला है| नए साल में लगातार तीन सुपरमून दिखेंगे| लोगों को चंद्रमा को काफी नजदीक से देखने का मौका मिलेगा|

सुपरमून क्या होता है

सुपरमून वह खगोलीय घटना है जिसके दौरान चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला भी दिखता है| इसे पेरिगी मून भी कहते है| धरती के करीब वाली स्थिति को पेरिगी (3,56,500 किलोमीटर) तथा दूर वाली स्थिति को अपोगी (4,06,700 किलोमीटर) कहते है|

2019 में कब होगा सुपरमून

साल 2019 में 21 जनवरी, 19 फ़रवरी और 21 मार्च को पूर्णिमा के दिन सुपरमून दिखने वाला है| इन तारीखों पर आकाश में दुर्लभ खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा| सुपरमून के दौरान चन्द्रमा पृथ्वी से 3,61,740 किलोमीटर या उससे भी कम दूरी पर आ जाता है| जबकि बाकि के दिनों में चन्द्रमा की दूरी 4 लाख किलोमीटर या अधिक होती है| वही पूर्व दिशा में सूर्यास्त के तुरंत बाद चन्द्रमा को देखा जा सकेगा| इस रात चन्द्रमा 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी तक ज्यादा चमकीला नजर आएगा|

चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच दूरी 

21 जनवरी 2019 को चन्द्रमा की दूरी 3,57,715 किमी
19 फ़रवरी 2019 को चन्द्रमा की दूरी 3,56,846 किमी
21 मार्च 2019 को चन्द्रमा की दूरी 3,60,772 किमी
साल 2034 और 2052 में चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा 
इस सदी में 3,56,500 किमी से कम दूरी का सुपरमून देखने के लिए 25 नवंबर 2034 का इन्तजार करना होगा| इसमें चन्द्रमा की दूरी 3,56,446 किमी होगी| इस सदी का सबसे करीब सुपरमून 6 दिसम्बर 2052 को होगा| इसमें चन्द्रमा की दूरी 3,56,425 किमी होगी|

आशा है कि आप सभी को सुपरमून 2019 का यह लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|

अन्य पढ़े :-

Grahan 2019 : साल 2019 में कब और कितने ग्रहण होंगे, पूरी जानकारी

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाये क्या करें क्या ना करें

अंक ज्योतिष भविष्यफल 2019 : जानें कैसा रहेगा साल 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here