Home व्रत और त्यौहार Sawan Somwar Vrat 2019 Dates, जानें कब से शुरू होंगे सावन सोमवार...

Sawan Somwar Vrat 2019 Dates, जानें कब से शुरू होंगे सावन सोमवार व्रत 2019

82
0
SHARE
Facebook
Twitter

सावन सोमवार व्रत 2019, Sawan Somwar Vrat 2019 Dates

sawan somwar vrat 2019 dates, sawan monday fast, sawan 2019, laord shiv, parwti, सावन सोमवार व्रत, सावन 2019, सोलह सोमवार, श्रावण मास, sawan 2019 date, sawan 2019 start date, sawan ka mahina

Sawan Somwar Vrat 2019 Dates : हिन्दू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्त्व हैं| यह महीना बहुत ही पवित्र माना जाता हैं क्योंकि यह सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित हैं| ऐसा माना जाता हैं कि देवी पार्वती ने शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने में कठिन जप-तप किया था और महादेव को प्रसन्न कर उन्हें पति के रूप में पाया था|

सावन के महीना का महत्व (Importance of Sawan Month)

श्रावण मास में शिव पूजा बहुत ही फलदायी होती हैं| माना जाता हैं कि श्रावण मास में की गयी भगवान शिव की पूजा व्यक्ति जिस भी कामना से करता हैं वो अवश्य और जल्द पूरी होती हैं|  श्रावण मास के सोमवार व्रत का विशेष महत्त्व हैं| सावन के महीने में सोमवार व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती हैं| जीवन में सुख शान्ति और समृद्धि का वास होता हैं |

सावन के व्रत (Sawan Ke Vrat)

सावन के पवित्र महीने में भक्तों द्वारा निम्न व्रत रखे जाते है|

सावन सोमवार व्रत : श्रावण मास के सोमवार के दिन जो व्रत रहा जाता है उसे सावन सोमवार व्रत कहा जाता है| इस व्रत का विशेष महत्व है|

सोलह सोमवार व्रत :  बहुत से शिव भक्त सावन के पहले सोमवार से ही सोलह सोमवार के व्रत की शुरुआत करते हैं| क्योंकि सोलह सोमवार का व्रत सावन के पहले सोमवार से शुरू करना बहुत ही शुभ माना जाता हैं|

प्रदोष व्रत : अगर आप भगवान शिव और माँ पार्वती का आशीर्वाद पाना चाहते है तो सावन के महीने के प्रदोष व्रत बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे|

मंगलागौरी व्रत : सावन मास के मंगलवार का भी विशेष महत्त्व हैं| सावन मास के सभी मंगलवार के व्रत देवी पार्वती को समर्पित हैं जो भगवान शिव की अर्धांगिनी हैं| सावन मास में किये जाने वाले मंगलवार व्रत मंगलागौरी व्रत के नाम से जाने जाते हैं|

सावन शिवरात्रि : वैसे तो हर महीने मास शिवरात्रि का व्रत आता है लेकिन सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि बहुत खास होती है| इस व्रत को करके आप सारी मनोकामना पूरी कर सकते है|

सावन के सोमवार व्रत का लाभ (Benefits of Sawan Somwar Vrat)

सावन के सोमवार का व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती हैं| यदि विवाहित महिलाए सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं तो उन्हें भोलेनाथ सौभाग्य का वरदान देते हैं| सावन के सोमवार का व्रत कोई भी व्यक्ति श्रद्धापूर्वक रखता है तो भोलेनाथ उसकी सारी मनोकामना पूरी करते है|

काँवर यात्रा

सावन के पवित्र महीने में शिव भक्तों के द्वारा काँवर यात्रा का आयोजन किया जाता है| इसमें पवित्र तीर्थ स्थानों से गंगाजल से भी काँवर को अपने कंधे में रखकर पैदल लाते है और बाद में वह गंगाजल शिव को चढ़ाया जाता है|

सावन सोमवार व्रत की तारीखें (Sawan Somwar Vrat 2019 Dates)

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, पंजाब एवं बिहार के लिए

दिनांक सावन सोमवार व्रत
17 जुलाई 2019, बुधवार सावन मास का पहला दिन
22 जुलाई 2019, सोमवार सावन सोमवार व्रत
29 जुलाई 2019, सोमवार सावन सोमवार व्रत
05 अगस्त 2019, सोमवार सावन सोमवार व्रत
12 अगस्त 2019, सोमवार सावन सोमवार व्रत
15 अगस्त 2019, गुरुवार सावन मास का अंतिम दिन

पश्चिम एवं दक्षिण भारत के लिए

दिनांक सावन सोमवार व्रत
2 अगस्त 2019, शुक्रवार सावन मास का पहला दिन
5 अगस्त 2019, सोमवार सावन सोमवार व्रत
12 अगस्त 2019, सोमवार सावन सोमवार व्रत
19 अगस्त 2019, सोमवार सावन सोमवार व्रत
26 अगस्त 2019, सोमवार सावन सोमवार व्रत
30 अगस्त 2019, शुक्रवार सावन मास का अंतिम दिन

आशा है कि आप सभी को यह Sawan 2019, Sawan Somwar 2019 Date, Sawan Somwar Puja Muhurat का लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here