Home आरती संग्रह Saraswati Mata Ki Aarti | सरस्वती माता की आरती | ॐ जय...

Saraswati Mata Ki Aarti | सरस्वती माता की आरती | ॐ जय सरस्वती माता

637
0
SHARE
Facebook
Twitter

सरस्वती माता की आरती | Saraswati Mata Ki Aarti

सरस्वती माता की आरती, ॐ जय सरस्वती माता, saraswati mata ki sarti, maa saraswati ki aarti, om jai saraswati mata, saraswati aarti, saraswati vandana, saraswati arti hindi

 

सरस्वती माता की आरती | Saraswati Mata Ki Aarti

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥
जय सरस्वती माता॥

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥
जय सरस्वती माता॥

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥
जय सरस्वती माता॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥
जय सरस्वती माता॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥
जय सरस्वती माता॥

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी ज्ञान भक्ति पावे॥
जय सरस्वती माता॥

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
जय सरस्वती माता॥

सम्बंधित लेख :

गणेश जी की आरतीहनुमान जी की आरतीसाई बाबा की आरतीतुलसी जी की आरती | लक्ष्मी जी की आरती श्री राम जी की आरती | श्री सत्यनारायण जी की आरती शीतला माता की आरती | अम्बे माँ की आरती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here