Home ग्रह नक्षत्र Lunar Eclipse 2019 Date Time: साल 2019 में लगने वाले है दो...

Lunar Eclipse 2019 Date Time: साल 2019 में लगने वाले है दो चंद्र ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा

395
0
SHARE
Facebook
Twitter

Lunar Eclipse 2019 Date Time: साल 2019 में लगने वाले है दो चंद्र ग्रहण, जानें किस समय और कहाँ दिखाई देगा

Lunar Eclipse 2019 Date Time, eclipse 2019, grahan 2019, lunar eclipse 2019, साल 2019 के चंद्रग्रहण, moon eclipse 2019, chandra grahan 2019

Lunar Eclipse 2019 Date Time: साल 2018 समाप्ति की ओर अग्रसर है| बहुत जल्द नए साल की शुरुआत होने वाली है| हर साल की तरह साल 2019 में भी दो चंद्रग्रहण लगने वाले है| वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ता है| साथ ही ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष में कई उपायों को भी बताया गया है| तो आइये जानते है साल 2019 में कब लगेंगे चंद्रग्रहण –

चंद्रग्रहण कैसे होता है

चंद्रग्रहण एक अद्भुत आकाशीय घटना है| वैज्ञानिकों के अनुसार जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है| इस अवस्था में पृथ्वी चंद्रमा को ढक लेती है, और चंद्रमा का प्रकाश धरती पर नहीं आ पाता और अँधेरा छा जाता है| इसी को चंद्रग्रहण होता है|

आंशिक चन्द्र ग्रहण 

इसमें पृथ्वी चन्द्रमा को आंशिक रूप से ढक लेगी| इस अवस्था को आंशिक चंद्रग्रहण  कहते है|

पूर्ण चन्द्र ग्रहण 

इसमें पृथ्वी चन्द्रमा को पूरी तरह से ढक लेगी| इस अवस्था को पूर्ण चंद्रग्रहण कहते है|

साल 2019 में लगने वाले चंद्रग्रहण  (Lunar Eclipse 2019 Date Time) :-

पहला चंद्रग्रहण : 21 जनवरी 2019

पहला चंद्रग्रहण साल के पहले महीने में 21 जनवरी 2019 को लगने वाला है| यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा| यह चंद्रग्रहण सुबह 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर रात 12 बजकर 21 मिनट तक चलेगा| यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा| यह ग्रहण यूरोप, मध्य एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी उत्तरी अमेरिका आदि देशों के साथ हिन्द महासागर में दिखाई देगा|

दूसरा चंद्रग्रहण : 16-17 जुलाई 2019

साल 2019 का दूसरा चंद्रग्रहण जोकि 16 जुलाई 2019 दिन मंगलवार को लगने वाला है खंडग्रास चंद्रग्रहण के रूप में दिखाई देगा जोकि 16 जुलाई 2019 को रात 1 बजकर 31 मिनट और 43 सेकेण्ड से लेकर रात 4 बजकर 29 मिनट और 50 सेकेण्ड तक होगा| यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा| भारत के आलावा यह चंद्रग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिका, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, उत्तरी दक्षिणी अमेरिका आदि देशों के साथ हिन्द महासागर में भी दिखाई देगा|

आशा है कि आप सभी को चंद्रग्रहण 2019 का यह लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|

अन्य पढ़े :-

Grahan 2019 : साल 2019 में कब और कितने ग्रहण होंगे, पूरी जानकारी

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाये क्या करें क्या ना करें

अंक ज्योतिष भविष्यफल 2019 : जानें कैसा रहेगा साल 2019

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here