ICC Cricket World Cup 2019 :- जानिए टीम इंडिया के मैचों का विश्व कप 2019 में पूरा शेड्यूल
ICC World Cup 2019 India team schedule : इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल ने घोषणा कर दी हैं क्रिकेट विश्व कप 2019 के पुरे शेड्यूल की, 50-50 ओवर्स का यह महासंग्राम कुल मिलाकर 10 टीमों के बीच 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा जिसमें कुल मिलाकर 48 मैच खेले जायेंगे|
क्रिकेट विश्व कप का अलग ही जूनून भारतीय फैंस या जो भारतीय भाई-बहन हमारे विदेशों में रहते हैं उन पर भी सर चढ़ कर बोलता हैं| जब भी भारतीय टीम का मैच विदेशों में खेला जाता हैं तब-तब दुनिया भर के भारतीय अपनी टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचते हैं और एक जुनून की सीमा तक भारतीय खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हैं|
आज तक हमारी टीम इंडिया विदेशी धरती पर कई सारे मैच खेली है और जीती भी हैं जिसमें से 20-20 क्रिकेट विश्व कप 2007 जो की साउथ अफ्रीका में जीता था और क्रिकेट विश्व कप 2011 जो एशिया सबकॉन्टिनेंटल में खेला गया था जीता था प्रमुख हैं|
टीम इंडिया अपना क्रिकेट विश्व कप 2019 में पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ 5 जून 2019 को साउथेम्प्टन में खेलेंगी और कुल मिलाकर पूरे क्रिकेट विश्व कप 2019 में 9 मैच खेलेंगी| जिसमें उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 16 जून 2019 को होगा| यह मुक़ाबला मैनचेस्टर में खेला जायेगा| पाकिस्तान आज तक क्रिकेट विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया हैं|
ICC Cricket World Cup Winners List From 1975 To 2015
पहले भारतीय टीम को अपने क्रिकेट विश्व कप 2019 का सफर 2 जून 2019 से शुरू करना था लेकिन चूँकि क्रिकेट विश्व कप और किसी भी घरेलु टूर्नामेंट के बीच कम से कम 15 दिन का फासला होना जरुरी हैं इसलिए इसके शेड्यूल को अर्जेस्ट किया गया हैं| दरअसल आईपीएल की शुरुवात भी मार्च-अप्रैल में होती हैं इसलिए भी भारत के मैचों में अंतर किया गया हैं| यह मंजूरी बीसीसीआई की याचिका पर आईसीसी ने दे दी हैं| इस बार का क्रिकेट विश्व कप 2019 राउंड रोबिन के सिद्धांत पर खेला जायेगा| भारत अपने सभी 9 मैच राउंड रोबिन सिद्धांत के आधार पर अलग-अलग जगह पर खेलेगा|
ICC World Cup 2019 india team schedule – क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार हैं :-
* 5 जून : भारत बनाम साउथ अफ्रीका (साउथ हेम्पटन)
* 9 जून : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ओवल)
* 13 जून : भारत बनाम न्यूजीलैंड (नॉटिंगम)
* 16 जून : भारत बनाम पाकिस्तान (मैनचेस्टर)
* 22 जून : भारत बनाम अफगानिस्तान (साउथ हेम्पटन)
* 27 जून : भारत बनाम वेस्टइंडीज (मैनचेस्टर)
* 30 जून : भारत बनाम इंग्लैंड (बर्मिंघम)
* 2 जुलाई : भारत बनाम बांग्लादेश (बर्मिंघम)
* 6 जुलाई : भारत बनाम श्री लंका (लीड्स)
आशा है कि आप सभी को यह ICC World Cup 2019 india team schedule, cricket world cup 2019, world cup 2019 schedule, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019, आईसीसी विश्व कप 2019 का लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|
अन्य पढ़े :-
Sakat Chauth 2019 : सकट चौथ पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
इलाहाबाद कुम्भ मेला 2019 कब से कब तक है, जानें शाही स्नान की तारीख
Holidays List 2019 : उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी की 2019 की छुट्टियों की लिस्ट
Grahan 2019 : साल 2019 में कब और कितने ग्रहण होंगे, पूरी जानकारी
Supermoon 2019 : साल 2019 में दिखेंगे लगातार तीन पूर्णिमा पर सुपरमून