Home व्रत और त्यौहार Dhanteras 2018 Shubh Muhurat, धनतेरस के दिन खरीददारी और पूजा का शुभ...

Dhanteras 2018 Shubh Muhurat, धनतेरस के दिन खरीददारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

167
0
SHARE
Facebook
Twitter

Dhanteras 2018 Shubh Muhurat :-

dhanteras 2018, dhanteras 2018 shubh muhurat, dhanteras 2018 muhurat, dhanteras 2018 date, dhanteras laxmi pujan, dhnateras puja, dhanteras par kharidari kab kare, dhanteras shopping muhurat, dhanwantri puja, yum deep daan, laxmi puja, kuber पूजा, धनतेरस 2018, धनतेरस 2018 पूजा का शुभ मुहूर्त, धनतेरस 2018 खरीदारी का शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2018

Dhanteras 2018 Shubh Muhurat : धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था| इसलिए इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता हैं| दिवाली के पांच दिनों के त्यौहार में धनतेरस सबसे पहला और महत्वपूर्ण पर्व हैं| धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता हैं| इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा का विधान हैं साथ ही धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर के अलावा यमदेव को भी दीपदान किया जाता हैं|

धनतेरस का महत्व (Significance of Dhanteras)

इस दिन नये बर्तन, गहनों आदि की खरीदारी करना बेहद शुभ होता हैं| धन त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वन्तरी का जन्म हुआ था| भगवान धन्वन्तरी देवताओं के वैध है| समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वन्तरी हाथ में अमृत कलश लेकर उत्पन्न हुए थे तभी से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की प्रथा चली आ रही है| इसदिन चाँदी खरीदना बेहद शुभ होता है|

धनतेरस 2018 कब है :-

साल 2018 में धनतेरस का पर्व 5 नवंबर दिन सोमवार को मनाया जायेगा|

Dhanteras 2018 Shubh Muhurat

धनतेरस 2018 पूजा मुहूर्त :-

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 05 मिनट से लेकर 8 बजकर 01 मिनट तक रहेगा| इस शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटा 55 मिनट हैं|

धनतेरस 2018 खरीददारी का शुभ मुहूर्त :-

धनतेरस के दिन खरीददारी करने के लिए दो उत्तम मुहूर्त है| पहला शुभ मुहूर्त प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक और दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 7 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9 बजे तक आप इस शुभ मुहूर्त में खरीदारी करे तो लाभकारी होगा|

सुहागन महिलायें गलती से भी किसी के साथ शेयर न करें अपनी ये चीजें वरना….

धनतेरस के दिन क्या खरीदें :-

धनतेरस के दिन शॉपिंग का विशेष महत्व है| धनतेरस के दिन गणेश लक्ष्मीजी की चाँदी की प्रतिमा को घर लाना बेहद शुभ होता है| इससे घर, नौकरी, व्यापार में सफलता और उन्नति होती है| इस दिन भगवान धन्वन्तरी समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन खास तौर से बर्तनों की खरीददारी की जाती है| शास्त्रों के अनुसार इस दिन की गयी खरीदारी में 13 गुना वृद्धि होती है| इसलिए खरीदारी को शुभ मुहूर्त में करके आप कई गुना लाभ प्राप्त कर सकते है|

आशा है कि आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|

अन्य पढ़े :-

मोर पंख के चमत्कारी उपाय जो खोल देगा किस्मत के दरवाजे

सर्दी के मौसम में गुड़ खाने के हैं ये 10 फायदे

घर में तिजोरी रखे इस दिशा में छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा

अगर इस दिशा में है घर के कैलेंडर तो तुरंत हटाए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here