सुहागन महिलायें गलती से भी किसी के साथ शेयर न करें अपनी ये चीजें
सुहागन महिलायें गलती से भी किसी के साथ शेयर न करें अपनी ये चीजें| फिर वो चाहे आपकी बहन हो, भाभी हो, माँ हो या कोई प्रिय सहेली किसी के साथ भी अपनी पर्सनल श्रंगार की चीजें शेयर करना अशुभ फलदायी होता है|
विवाहित महिलायें अपने पति की लम्बी उम्र और उनके प्यार और साथ के लिए सोलह श्रंगार करती है| श्रंगार करना उन्हें बहुत ही प्रिय होता है| जो महिलायें सज-संवर कर रहती है वह अपने पति का दिल जीत लेती है, साथ ही साथ ऐसी महिलाओं को लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है| जिस घर की महिलायें सोलह श्रंगार कर रहती है उनके घर में तरक्की, सफलता, सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है|
श्रंगार विवाहित महिलाओं के लिए उनका आत्म सम्मान और विश्वास है| इसलिए उनको अपना श्रंगार बहुत ही प्रिय होता है| किन्तु अज्ञानता वश वो कुछ काम ऐसा कर जाती है जिसका परिणाम अच्छा नहीं होता है| हम बात कर रहे है अपने श्रंगार से जुड़ी चीजों के बारे में, दोस्तों सुहागन महिलाओं को अपने श्रंगार से जुड़ी चीजें किसी के साथ भी शेयर नहीं करनी चाहिए फिर चाहे वो सदस्य आपके परिवार से ही क्यों न हो| आपको इन बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए|
सुहागन महिलायें भूलकर भी किसी के साथ शेयर न करें अपनी ये चीजें
* सुहागन महिलाओं की सबसे जरुरी चीज होती है उनके सिन्दूर की डिब्बी जिससे उनके पिया ने उनकी मांग सजाई है| आप अपना सिंदूर किसी के साथ में शेयर न करे और न ही किसी को सिंदूर की डिब्बी गिफ्ट करें| दोस्तों जब कभी भी हम लोग शादी में जाते है तब कुछ रिश्तेदार मांगने लगते है आप फिर भी अपनी पर्सनल सिन्दूरदानी किसी के साथ शेयर न करे| वैसे भी सिन्दूर हमेशा एकांत में लगाना चाहिए किसी के सामने नहीं|
* इसी तरह हमें अपने माथे की बिंदिया भी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए| आप चाहे तो नयी बिंदी पत्ते से निकाल कर दे सकती है, किन्तु अपनी इस्तेमाल की हुई बिंदी कदापि न दे|
* इसी प्रकार सुहागन महिलाओं को अपना काजल भी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए| ऐसा करने से पति का प्रेम कम हो जाता है| दोस्तों शादीशुदा महिलाओं को काजल लगाना बहुत पसंद है| काजल आपको बुरी नज़र से बचाता हैं| क्या आप जानते हैं कि काजल से वशीकरण भी किया जाता हैं इसलिए भूलकर भी आप अपना पर्सनल काजल किसी के भी साथ शेयर न करें|
* सुहागन महिलाओं को अपना शादी का जोड़ा, ओढ़नी या पीली साड़ी, जो भी कपड़े अपने शादी के दिन पहनें हो वो किसी के साथ शेयर न करें इससे आपका सौभाग्य छिन जाता है|
* सुहागन महिलाओं को किसी के साथ मेहँदी भी शेयर नहीं करनी चाहिए| मेहँदी भी हमारे सोलह श्रंगार का हिस्सा है इसलिए इसे किसी के साथ न बाटें वरना आपका प्यार भी बट जायेगा और कौन सुहागन महिला चाहेगी कि उसके पति का प्यार बट जाएं| ये छोटी-छोटी बातें है जिनका आप जरूर ध्यान रखे|
* इसी तरह आप अपना मांग टीका किसी के साथ भी शेयर न करे यह भी बहुत बड़ा अपशगुन होता है न ही हाथों की चूड़ी, न पैरों की पायल ये चीजें भी आप किसी के साथ शेयर न करें|
आशा है कि आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा| इस आर्टिकल को अधिक से अधिक फेसबुक और व्हाट्सप्प पर शेयर करें और आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके अवश्य बताये| इसी तरह के पोस्ट पढ़ने के लिए हमें सब्सक्राइब करें|
अन्य पढ़े :-
करवा चौथ व्रत की सम्पूर्ण पूजन विधि
करवा चौथ पर पत्नी को गलती से भी न दें यह 3 उपहार वरना….